श्री अखिलेश यादव

चुनाव क्षेत्र: विधान सभा
पार्टी: समाजवादी पार्टी

पिता का नाम श्री मुलायम सिंह यादव
माता का नाम श्रीमती मालती देवी
जन्म की तारीख 01 जुलाई, 1973
जन्म स्थान सैफई, जिला इटावा
लिंग पुरुष
धर्म हिन्दू
जाति यादव
वैवाहिक स्थिति विवाहित
शादी की तारीख 24 नवंबर, 1999
जीवनसाथी का नाम श्रीमती डिम्पल यादव
बच्चे लड़के: 1 ,लड़कियाँ: 2
व्यवसाय
कृषि, इंजीनियर
शिक्षा
बी.ई.(सिविल एण्ड एन्वायरमेंट इन्जीनियरिंग)
विशेष रुचि
फुटबॉल एवं क्रिकेट मैच देखना एवं खेलना, अध्ययन, संगीत सुनना एवं फिल्में देखना।
विदेश यात्रा आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड स्टेट्स, यू0 के0, चाइना, स्विजरलैण्ड, फ्रान्स, आस्ट्रिया, कनाडा,जापान।
कार्यकाल अवधि विवरण
2000 - वर्ष 2000 में 13 वीं लोकसभा के उपचुनाव में लोक सभा सदस्य निर्वाचित।
- वर्ष 2000 में लोक सभा की खाद्य, रसद एवं सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य।
2000 - 2001 - वर्ष 2000-2001 में लोक सभा की आचार नीति समिति के सदस्य।
2002 - 2004 - वर्ष 2002-2004 में लोक सभा की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण व वन समिति के सदस्य।
2004 - दूसरी बार पुनः वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित।
2004 - 2009 - वर्ष 2004-2009 में लोक सभा की प्राक्कलन समिति, नगर विकास समिति, सांसदो, राजनैतिक दलों के कार्यालयों व लोकसभा के अधिकारियों हेतु कम्प्यूटर व्यवस्था संबंधी समिति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण व वन समिति के सदस्य।
2009 - 2012 - तीसरी बार वर्ष 2009 में 15 वीं लोक सभा के सदस्य निर्वाचित।
- वर्ष 2009-2012 में लोक सभा की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन समिति एवं 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला जांच संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य।
10 मार्च, 2012 - दिनांक 10 मार्च, 2012 को उत्तर प्रदेश विधान सभा के समाजवादी पार्टी के नवगठित विधायक दल के नेता तथा प्रदेश के 33 वें मुख्यमंत्री मनोनीत।
15 मार्च, 2012 - 05 मई, 2018 - दिनांक 15 मार्च, 2012 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।
02 मई, 2012 - दिनांक 2 मई, 2012 को लोक सभा की सदस्यता से त्याग पत्र।
06 मई, 2012 - 05 मई, 2018 - दिनांक 6 मई, 2012 को उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित।
- आपका कार्यकाल 5 मई,2018 तक।
एमएलसी के रूप में कार्यकाल 1